baksewala_kk

बक्सेवाला

ये वाकया जिसे मैंने फेसबुक पर प्रसारित किया था ..अब मैनहन विलेज में 

ये बुजुर्ग है हमारे खीरी क़स्बे के बक्से वगैरह की मरम्मत करते है। उस्ताद हैं अपने फ़न में। उम्र तकरीबन 85 साल सुनाई भी कम पढता है कुछ पूछने पर न सुन पाने पर दोबारा पूछने पर अपनी अक्षमता को हासिए पर कर देते है वो मुस्कराकर जवाब देकर! पुछा की क़स्बे से इतनी दूर साईकल चलाकर आते है थक जाते होंगे।।। जवाब बड़ा मार्मिक सा था एक दम खरा कार्लमार्क्स वाला ।। पेट पर हाथ रखा बोले सब इसकी ख़ातिर। पेट की खातिर वाली बात बुर्जुआ लोग शायद ही समझ पाए और अगर समझ ले तो दुनिया और खूबसूरत हो जाए। खैर चलिए एक और बात बताई हमें इन बुजुर्ग ने जब मैंने पूछा की बेटे तो होंगे परिवार होगा तो बोले हाँ सब है पर सब अपने अपने दाना घास में मशगूल है। फिर एक सुन्दर बात बोले ये बुजुर्ग ज़रा ध्यान से सुनिएगा आप लोग भी….बोले..दोनों हाथ आपस में जोड़ कर सिर आसमान की तरफ़..सब बंसी वाले का करम है वही सबका मददगार है…बुर्राक सफ़ेद दाढ़ी..उम्र को रेखांकित करता रेखाओं दार सफ़ेद चेहरा…आँखों में एक सदी की परछाई सबकुछ बयां कर रही थी।…ये कृष्ण के कर्मवाद की मजबूरी है या आवश्यकता समझ नहीं आता बंसी वाले तेरी धरती के लोग तेरे नाम का सहारा लेते है चाहे वो किसी मजहब को मानते है।… हमने आज इन बुजुर्ग में फिर एक बार अपने भारत को देखा..आप भी देखना चाहेंगे!..कृष्ण

कृष्ण कुमार मिश्र 

Ab kya kha jaaye
Vaise desh ko isi prakar ke muslims ki jarurat hai na ki baat – baat pr jehad ka nara lgane waalo ki
  • कृष्ण कुमार मिश्र Dharmendra Awasthi ji बात इस प्रकार और उस प्रकार के मुसलमान या हिन्दू की नहीं है यहाँ।। यहाँ इंसानी बात है।। और कृष्ण और राम चुकी भारतीय जनमानस में रचे है इस लिए स्वाभाविक है किसी भी व्यक्ति के मुख से उनके नाम का उच्चारण।।। ईश्वर के कई नाम हो सकते है।। अल्लाह भी और कृष्ण भी।
  • कृष्ण कुमार मिश्र Dharmendra Awasthi Uttam Pandey ji मज़े की बात ये है की यार बंसी वाले का रौला बहुत है आज भी। बंसी वाला मिल जाए तो पूंछू यार बड़ा जलवा है तेरा…सूर रसखान मीराबाई मिल जाए तो चरण पकड़ लू की भाई आपलोग तो जनमानस के ह्रदय में ही ले जा के बिठा दिऎ अपने कृष्ण कन्हैया को।। ज़रा इधर भी दृष्टी डाल दो दो चार दोहे सवैया हो जाए।।। फिर क्या कहने।।???
Bura kuch nhi hai
Ham hi shi hai aor ham hi mahan hai
Jab koi ye bolta hai problm wahi se suru hoti hai
  • कृष्ण कुमार मिश्र और हां आमिर खुसरों रसखान ने ब्रज में ही अपनी रचनाए लिखी जो कृष्ण को ईश मानकर उनके प्रेम में डूब जाने के भावों को शब्दांकित किया है
  • Vivek Saxena yahi khasiyat hai marxism ki, ke burjua ko koso aur khud burjua banne ki hasrat palo………. kya sampoorna samyavadi vyavastha me bhi ye sambhav hai ki sabhi burjua ya sabhi sarvahara ho jayen……… jamini haqiqat me to ye sambhav nahi, haan……….diva swapna me ho sakta hai, jo marxist aksar dekhte rahte hain…………
  • Jitendra Geete बहुत अच्छे ” मिश्र जी ” यही तो हमारा भारत है। इस सोच पर सब कुछ न्योछावर ” भारत दर्शन ” के लिए शुक्रिया
  • Erum Raza Afsos aj bhi karl marx ko aap khara kehte hi.
  • हिमाँशु तिवारी भाई साब आपने बुजुर्ग चाचा का मार्मिकता के साथ शानदार वर्णन करते हुए अपने अन्दर के साहित्यकार का ख़ूबसूरत उपयोग किया लेकिन हर बात के लिए बुर्जुआ को जिम्मेदारी दे देना केजरिवालवाद(पलायनवाद )की निशानी हैं
  • कृष्ण कुमार मिश्र Erum Raza हिमाँश जी बात कार्लमार्क्स की नहीं पेट की है और उस सन्दर्भ में मैंने मार्क्सवादियों के शब्द इस्तेमाल किए बस ।।यहाँ मैंने कुछ भी धार्मिक या राजनैतिक होकर नहीं कहा।। सिर्फ संस्कृति की सुन्दरता समाज और परिवार की वेदना और अपने भारत की बात कही है बंधू।।।। शेष।।। कुछ नहीं
  • Vivek Saxena pet ki baat per agar hamesha akele marx yaad aayen…….kabhi kabeer ya kisi aur ka naam na aye ……….tab to ye marxwaad hi hua……..
  • कृष्ण कुमार मिश्र Vivek Saxena ji कबीर के दौर में मुल्क की स्तिथि ये नहीं थी सयुंक्त परिवार थे सामाजिक संवेदनाये थी और तभी कबीर ने पेट की बात के बजाए अध्यात्म की बात की संतोष और शान्ति की बात की।। तब तो इस बात का पालन होता था की ।।।इतना दीजिए जा में कुटुम समाय मैं भी भूSee More
  • Erum Raza U mean to say desi daal me vilayti tadka.
  • कृष्ण कुमार मिश्र Erum Raza ji कुछ भी समझ ले। अभियक्ति मेरी समझ आप की!!!
  • कृष्ण कुमार मिश्र